Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

OMG : सालियों ने किया ऐसा मजाक कि भड़क गए दूल्हे राजा, बिना दुल्हन लौटी बारात

एक परिवार में दो बहनों की शादी होनी थी। दोनों की अलग-अलग जगहों से बारात आई थी। फेरों की तैयारियां चल रही थीं। तभी महिलाओं ने मजाक-मजाक में बड़ी बहन के दूल्हे पर फब्तियां कस दी।

फेरे लेने से पहले भागे दूल्हे ने साले की मंगेतर संग की शादी, गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठी दुल्हन
X

प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिभूमि न्यूज : कैथल/पूंडरी

हरियाणा के कैथल जिले में अजब-गजब मामला सामने आया है। शादी ( marriage ) में सालियों ने मजाक कर दिया तो दूल्हा ( groom ) रूठ गया। जिसके बाद उससे काफी मान मनौव्वल किया गया। इसके बावजूद दूल्हा नहीं माना। बाद में जब दूल्हा माना तो दुल्हन ( bride ) रूठ गई। दोनों को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों नहीं मानें फिर दूल्हा दुल्हन के बिना बारात लेकर वापस चला गया। मामला कैथल के पूंडरी क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर मामूली विवाद पर बारात वापस लौट गई। पूंडरी क्षेत्र के एक गांव में दो सगी बहनों की शादी थी और दोनों की बरात एक निजी पैलेस में आई थी। छोटी बहन तो ससुराल चली गई, लेकिन बड़ी बहन की बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

दो अलग-अलग जगहों से बरात आई थी

जानकारी के अनुसार एक परिवार में दो बहनों की शादी होनी थी। दोनों की अलग-अलग जगहों से बारात आई थी। फेरों की तैयारियां चल रही थीं। तभी महिलाओं ने मजाक-मजाक में बड़ी बहन के दूल्हे पर फब्तियां कस दी। किसी महिला ने मजाक में दूल्हे को कुछ कह दिया। इससे दूल्हा नाराज हो गया। अचानक से दूल्हे ने शादी करने से इन्कार कर दिया। काफी देर तक दोनों परिवार वालों ने नाराज दूल्हे को मनाने का प्रयास किया और जब दूल्हा माना तो दुल्हन नाराज हो गई और जयमाला का समय निकल गया।

दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया और बारात वापस लौट गई। इस मामले में विवाद होने की सूचना पूंडरी पुलिस के पास भी पहुंची थी और जांच के लिए जांच अधिकारी अनिल कुमार मौके पर भी पहुंचे। लेकिन वहां आपसी विवाद होने के कारण और दोनों पक्षों में किसी ओर से भी शिकायत न मिलने के कारण पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जांच अधिकारी ने बताया कि वे सूचना मिलने पर विवाह स्थल पर गए थे लेकिन इस मामले में किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है।

और पढ़ें
Next Story