Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

कैदी ने अंबाला सेंट्रल जेल में लगाई फांसी

आत्महत्या करने वाला 34 वर्षीय विजयपाल उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह करीब बीते 2 साल से थाना पिंजौर में दर्ज हुए मुकदमे में उम्र कैद की सजा काट रहा था।

महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
X

फांसी लगाने से मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

हरिभूमि न्यूज.अंबाला

बुधवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे अंबाला सेंट्रल जेल में बंद कैदी ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाला कैदी 34 वर्षीय विजयपाल उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह करीब दो साल से थाना पिंजौर में दर्ज हुए मुकदमे में उम्र कैद की सजा काट रहा था। सुबह अन्य कैदियों के उठने से पहले ही विजयपाल ने फांसी लगा ली।

जब उसके साथी कैदियों ने उसको फंदे से लटके देखा तो जेल वार्डन को सूचित किया। इसके बाद जेल वार्डन ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर शव को फंदे से उतारा। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


और पढ़ें
Next Story