किसान आंदोलन : एक और किसान की मौत
बीच-बीच में गांव में चला जाता था। इस दफा 23 जनवरी को आया था। फिलहाल बालोर चौक के नजदीक ठहरा हुआ था। रात को खाना खाकर सोया था। सुबह बेसुध मिला।

X
कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में एक और किसान की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान करीब 55 वर्षीय जगशेर सिंह के रूप में हुई है। जगशेर पंजाब के बरनाला जिले का रहने वाला था। पिछले काफी समय से आंदोलन में शामिल था।
बीच-बीच में गांव में चला जाता था। इस दफा 23 जनवरी को आया था। फिलहाल बालोर चौक के नजदीक ठहरा हुआ था। रात को खाना खाकर सोया था। सुबह बेसुध मिला। किसान उसे अस्पताल में ले गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। हृदयाघात आशंका जताई जा रही है।
Next Story