Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शरारती तत्वों ने Reliance के मोबाइल टावर में लगाई आग

सदर थाना पुलिस ने कंपनी के टैक्रीशियन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आगजनी की घटना को किसान आंदोलन से जोड़कर देखा जा रहा है।

शरारती तत्वों ने Reliance के मोबाइल टावर में लगाई आग
X

आग से टावर के जले हुए उपकरण। 

हरिभूमि न्यूज : जींद

गांव जलालपुरा कलां में बीती रात शरारती तत्वों ने रिलायंस मोबाइल कंपनी के टावर में आग लगा दी। जिससे टावर पर रखे उपकरण जल गए और संचार का कार्य बंद हो गया। सदर थाना पुलिस ने कंपनी के टेक्नीशियन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आगजनी की घटना को किसान आंदोलन से जोड़कर देखा जा रहा है।

गांव जलालपुरा में संगतपुरा सड़क के साथ रिलायंस कंपनी द्वारा मोबाइल टावर लगाया गया है। बीती रात शरारती तत्वों ने टावर पर बने प्लेटफार्म पर रखे उपकरणों पर आग लगा दी। घटना का उस समय पता चला जब उपकरण जलने के कारण टावर ने कार्य करना बंद कर दिया और आसपास के इलाकों के मोबाइलों की रेंज गायब हो गई। घटना की सूचना पाकर कंपनी के टेक्नीशियन तथा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। सदर थाना पुलिस ने कंपनी टैक्रीशियन गांव खरकजाटान निवासी मनजीत की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

गांव जलालपुरा कलां में लगे 120 फूट ऊंचे मोबाइल टावर पर लगभग 25 फुट की ऊंचाई पर प्लेटफार्म बनाकर उस पर बैटरी व अन्य संचार उपकरणों को रखा गया था। आबादी से कुछ दूरी पर लगाए गए टावर के उपकरणों को जलाने के लिए पराली तथा लकड़ी का प्रयोग किया गया। उपकरण जलने की सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर जली हुई पराली व लकड़ी पड़ी हुई थी। जिससे साफ जाहिर है कि टावर के उपकरणों को पराली डालकर आग लगाई गई है।

टावर के टेक्नीशियन मनजीत ने बताया कि बीती रात लगभग पौने 11 बजे टावर में दिक्कत आने की सूचना मिली थी। जब वह टावर पर पहुंचा तो उपकरण जले हुए थे और प्लेटफार्म पर जली हुई पराली तथा लकडिय़ां पड़ी हुई थी। मनजीत ने आरोप लगाया कि किसी शरारती तत्व ने टावर के उपकरणों को आग लगाई है। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है।सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मोबाइल कंपनी टेक्नीशियन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें
Next Story