Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नगरपरिषद कर्मचारियों ने 24 मार्च से हड़ताल पर जाने का किया ऐलान, दो दिन उल्टा झाडू लेकर प्रदर्शन करेंगे

र्मचारी नेता सत्यवान टांक ने बताया कि सफाई कर्मचारी नगर परिषद अधिकारियों को बार-बार पत्राचार के माध्यम दर्जनों बार अपनी जायज मांगों को लेकर अपील कर चुके हैं लेकिन नगर परिषद अधिकारियों द्वारा इसको गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। इसके चलते नगरपालिका कर्मचारी संघ ने निर्णय लिया है।

नगरपरिषद कर्मचारियों ने 24 मार्च से हड़ताल पर जाने का किया ऐलान, दो दिन उल्टा झाडू लेकर प्रदर्शन करेंगे
X

 फतेहाबाद। नगरपरिषद कार्यालय में कर्मचारियों को संबोधित करते संघ पदाधिकारी।

हरिभूमि न्यूज. फतेहाबाद। नगर पालिका कर्मचारी संघ ईकाई फतेहाबाद ने मंगलवार को आधे दिन के काम का बहिष्कार करके रोष प्रदर्शन किया और उसके बाद नगर परिषद कार्यालय में बैठक कर 24 से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया। इससे पूर्व बुधवार व वीरवार को कर्मचारियों द्वारा उल्टा झाडू लेकर शहर में प्रदर्शन किया जाएगा। मंगलवार को रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता ईकाई प्रधान सतपाल परिहार ने की और संचालन ओम प्रकाश लोट ने किया।

संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामड़ ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ ने फतेहाबाद प्रशासन को कर्मचारियों की मांगो के बारे में अनेक बार मांग पत्र दिया। 2 फरवरी को नगर आयुक्त को भी एक मांग पत्र सौंपा गया, जिस पर नगर आयुक्त ने तीन मेंबर की एक कमेटी गठित कर दी। लगभग दो महिने बीत जाने के बाद भी अधिकारियों की कमेटी ने संघ को केवल मात्र झूठा आश्वासन ही दिया। इस पर संघ ने 16 मार्च को आंदोलन का नोटिस दिया लेकिन फिर भी अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। इससे खफा कर्मचारियों ने सोमवार को काले बिल्ले लगाकर काम किया और मंगलवार को रोष प्रदर्शन कर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

कर्मचारी नेता सत्यवान टांक ने बताया कि सफाई कर्मचारी नगर परिषद अधिकारियों को बार-बार पत्राचार के माध्यम दर्जनों बार अपनी जायज मांगों को लेकर अपील कर चुके हैं लेकिन नगर परिषद अधिकारियों द्वारा इसको गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। इसके चलते नगरपालिका कर्मचारी संघ ने निर्णय लिया है कि बुधवार व वीरवार को दोनों दिन कर्मचारी शहर में उल्टा झाडू लेकर प्रर्दशन करेंगे और नगर परिषद अधिकारियों की पोल खोली जाएगी। अगर इस बाद भी कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना गया तो 24 मार्च शुक्रवार से सभी कर्मचारी टाटा ऐस ड्राइवर, सफाई कर्मचारी पूर्ण रूप से हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी सारी जिम्मेवरी नगर परिषद अधिकारियों की होगी। इस मौके जिला सचिव विजय ढाका, जिला कोषाध्यक्ष नरेश राणा, राजा राम चौहान, अनिल रोहतकिया, महिला सब कमेटी किरण बाला, शकुन्तला, लाजवंती, रंजना आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें
Next Story