Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

यमुनानगर : नगर निगम कमिश्नर ने इलेक्ट्रिक ब्रांच के जेई को किया सस्पेंड

स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव को लेकर निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने कुछ दिनों पहले उनसे रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन जेई संबंधित रिपोर्ट निगमायुक्त को उपलब्ध नहीं करवा पाए थे। जिस पर जेई पंकज कांबोज को संस्पेंड किया।

यमुनानगर : नगर निगम कमिश्नर ने इलेक्ट्रिक ब्रांच के जेई को किया सस्पेंड
X

जानकारी देते नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर

हरिभूमि न्यूज.यमुनानगर

नगर निगम यमुनानागर के आयुक्त अजय सिंह तोमर (आईएएस) ने बुधवार को इलेक्ट्रिक ब्रांच के जेई पंकज कांबोज को तुरंत प्रभाव से संस्पेंड कर दिया। जेई पंकज कांबोज पर स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव में लापरवाही बरतने का आरोप है। स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव को लेकर निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने कुछ दिनों पहले उनसे रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन जेई संबंधित रिपोर्ट निगमायुक्त को उपलब्ध नहीं करवा पाए थे। जिसपर निगमायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जेई पंकज कांबोज को संस्पेंड किया।

निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि शहर की स्मार्ट व सुंदर बनाने के लिए नगर निगम गंभीरता से काम कर रहा है। निगम के हर वार्ड में स्ट्रीट लाइटें लगे, उनकी देखरेख अच्छे तरीके से हो। इसको लेकर निगम तीव्रता से कार्य कर रहा है। निगम एरिया में स्ट्रीट लाइटों की समस्या व देखरेख की जिम्मेवारी जेई पंकज कांबोज को सौंपी गई थी। स्ट्रीट लाइटों की मेंटेनेंस को लेकर उनसे कुछ दिन पहले रिपोर्ट मांगी गई थी। लेकिन यह रिपोर्ट वह उपलब्ध नहीं करवा पाए थे। इस संबंध में उन्हें कई बार बोला गया, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जिसपर तुरंत प्रभाव से उन्हें निलंबित किया गया है।

और पढ़ें
Next Story