Mausam Ki Jankari : आज सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ, हरियाणा सहित इन राज्यों में फिर होगी बारिश, देखें Weather Update
पर्वतीय प्रदेशों पर भारी मात्रा में हिमपात और उत्तरी मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, एनसीआर दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जबरदस्त बारिश होने की एवं सीमित स्थानों पर ओलावृष्टि होने की पूरी संभावनाएं बन रही हैं।

मौसम की जानकारी
Mausam Ki Jankari : नव वर्ष की शुरुआत से ही एक के बाद एक सक्रिय मौसम प्रणाली वेस्टर्न डिस्टरबेंस की लगातार आवाजाही बनी हुई है। जिसकी वजह से भारत के मैदानी राज्यों पर लगातार बारिश का दौर जारी है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी मात्रा में हिमपात होने की वजह से मैदानी राज्यों में बर्फीली ठंडी हवाओं के तीखे तेवरों का प्रभाव जारी है। जिसके कारण से अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। और जिसकी वजह से बृहस्पतिवार को हरियाणा के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा और ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान में लगभग 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई। हरियाणा राज्य में वृहस्पतिवार को कोल्ड -डे की की स्थिति बनी हुई थी।
आज से एक नया सशक्त वेस्टर्न डिस्टरबेंस भारत में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों से प्रवेश करेगा और इस सशक्त मौसम प्रणाली की वजह से पूर्वी पाकिस्तान के भावलपुर व खुजद्वार और पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने जा रहा है। जिसमें अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी प्राप्त होगी और पछुआ पवनों का मिलन दक्षिणी पूर्वी नमी वाली पवनों से होगा जिसकी वजह से पर्वतीय प्रदेशों पर भारी मात्रा में हिमपात और उत्तरी मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, एनसीआर दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जबरदस्त बारिश होने की एवं सीमित स्थानों पर ओलावृष्टि होने की पूरी संभावनाएं बन रही हैं। कल सुबह से सम्पूर्ण इलाके पर एक बार फिर से बादल अपना डेरा जमा लेंगे और बर्फीली ठंडी हवाएं शीत ऋतु का तीखा अहसास करवाएंगी।
हरियाणा में इन जगहों पर बारिश
हरियाणा में सात जनवरी को पहला प्रभाव सुबह से चंडीगढ़, अंबाला और करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, टोहाना, जींद, कैथल पर दिखाई देने की और रात्रि के समय सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़ (नारनौल) और रेवाड़ी पर जबकि आठ जनवरी को सुबह भिवानी, लोहारू, महेंद्रगढ़ (नारनौल), रोहतक, झज्जर, व रेवाड़ी और बाद में करनाल, सोनीपत, पानीपत, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल, सोहना तावडू और एनसीआर दिल्ली पर इस मौसम प्रणाली से हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। 8 जनवरी को बारिश की गतिविधियों में थोड़ी तेजी मिलेगी जिसकी वजह से कहीं कहीं मूसलाधार बारिश गरज चमक के साथ होने की और कुछ एक स्थानों पर ओलावृष्टि भी होने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम रफ़्तार तापमान में गिरावट दर्ज होगी और वातावरण में नमी की वजह से भारी मात्रा में कोहरा छाया रहेगा। यह बारिश किसानों की फसलों के लिए अमृत तुल्य प्रभाव डालेगी। हरियाणा में हल्की और सामान्य बारिश होने पर किसानों भाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई है।