Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Weather Update : हल्की बरसात के बाद हरियाणा सहित उत्तर भारत में चलेगी शीत लहर, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Mausam Ki Jankari : हरियाणा के दक्षिणी जिलों सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने वाले 48 घंटे के अंदर बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

Mausam Ki Jankari
X

प्रतीकात्मक तस्वीर। 

हरिभूमि न्यूज़ : अम्बाला

मौसम विभाग के मुताबिक हल्की बरसात के बाद ही हरियाणा व उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में सर्दी बढ़ेगी। अभी तक प्रदूषण के स्तर बढ़ने के कारण सर्दी का ज्यादा अहसास नहीं हो पाया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के जयपुर अजमेर तथा उत्तर प्रदेश में अलीगढ़, बरेली, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, झांसी तथा वाराणसी में हल्की बरसात की गतिविधियां देखी गई हैं।

एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के आसपास था। सागर पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र से एक निम्न दबाव की रेखा दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक आ रही थी। उत्तर पश्चिम दिशा से शुष्क हवाएं दक्षिण पूर्व से आने वाली नम हवाओं से मिल रही थी। उन सभी के मिले-जुले आपसे यह बरासत की गतिविधियां हुई हैं। हरियाणा के दक्षिणी जिलों सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी आने वाले 48 घंटे के अंदर बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम दिशा चलने वाली हवाओं की गति में भी वृद्धि होगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होनी शुरू हो जाएगी। इस समय दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर है परंतु अगले 3 या 4 दिनों में यह सामान्य से नीचे हो सकता है। हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के 1-2 जिलों में उदाहरण के लिए हिसार, चुरू, पिलानी, सीकर तथा नारनौल आदि में शीतलहर भी चल सकती है।

और पढ़ें
Next Story