हरियाणा में घटी संक्रमण दर : 24 घंटे में 12826 मरीजों ने कोरोना काे दी मात, 8753 नए केस मिले, देखें सूची
शनिवार काे ऑमिक्रॉन का कोई केस नहीं मिला और 11 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में इस समय एक्टिव केस 57932 हैं और रिकवरी दर 92.44 प्रतिशत है।

हरियाणा में शनिवार को कोरोना से आंशिक राहत मिली है। आज प्रदेश में 12826 मरीजों ने कोरोना काे मात दी और 8753 नए केस मिले। शनिवार काे ऑमिक्रॉन का भी कोई केस नहीं मिला। 24 घंटे में 11 लोगों की मौत हुई। गुरुग्राम में दो, फरीदाबाद में दो, हिसार में एक, अंबाला में एक, यमुनानगर में तीन और कुरुक्षेत्र में दो लाेगों की मौत हुई है। इस समय एक्टिव केस 57932 हैं और कुल 10165 लोगों की मौत हो चुकी है। रिकवरी दर 92.44 प्रतिशत है।
शनिवार को कहां कितने केस
शनिवार को गुरुग्राम में 2595, फरीदाबाद में 1030, हिसार में 398, सोनीपत में 604, करनाल में 340, पानीपत में 249, पंचकूला में 546, अंबाला में 492, सिरसा में 249, रोहतक में 247, यमुनानगर में 229, भिवानी में 229, कुरुक्षेत्र में 308, महेंद्रगढ़ में 110, जींद में 252, रेवाड़ी में 184, झज्जर में 146, फतेहाबाद में 155, कैथल में 175, पलवल में 39, चरखी दादरी में 114 और नूंह में 62 केस मिले।