IAS अशोक खेमका का ट्वीट : भ्रष्टाचार को काबू करना सबके बस की बात नहीं, फॉलोअर्स ने दी इस पार्टी में आने की सलाह
गुरुवार को अशोक खेमका के ट्वीट किया कि भ्रष्टाचार को काबू करेंगे सब कहते हैं। लेकिन इसके लिए काफी जूझना पड़ता है। जो सब के बुते की बात नहीं। भ्रष्टाचार न हो, तो देश कहां पहुंच गया होता।

हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ( ias ashok khemka ) का भ्रष्टाचार ( Corruption ) को लेकर फिर दर्द छलका है। गुरुवार को अशोक खेमका के ट्वीट ( tweet ) किया कि भ्रष्टाचार को काबू करेंगे सब कहते हैं। लेकिन इसके लिए काफी जूझना पड़ता है। जो सब के बुते की बात नहीं। भ्रष्टाचार न हो, तो देश कहां पहुंच गया होता। ऐसे लोग जिन पर घूसखोरी का मुकदमा चल रहा हो, वे भी उसी काले धन से व्यवस्था खरीद लेते है और प्रमोशन पाते है। कैसे रुकेगा भ्रष्टाचार?
उनके इस ट्वीट पर उनके फॉलोअर्स ( followers ) का जवाब आया कि आप आम आदमी पार्टी ( aam aadmi party ) में आ जाओ और भ्रष्टाचार काे खत्म करो। आपको बता दें कि 30 साल की नौकरी में अशोक खेमका के 54 बार ट्रांसफर हो चुके हैं। अशोक खेमका आईआईटी खड़गपुर राजस्थान में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( arvind kejriwal ) के सीनियर रहे हैं। केजरीवाल जहां मकैनिकल से इंजीनियरिंग के स्टूडेंट रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ खेमका कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंट रहे हैं। आम आदमी पार्टी के पंजाब में चुनाव जीतने के बाद भी चर्चाएं फैली थी कि अशोक खेमका भी आप पार्टी में जा सकते हैं।
अशोक खेमका के एक फॉलोअर्स ने रिप्लाई किया कि अशोक खेमका पर भी जनता विश्वास करती है ,हरियाणा की AAP की कमान संभाले ,आपकी ईमानदारी और क़ाबलियत पर जनता को पूरा भरोसा है।
एक और फॉलोअर्स ने रिप्लाई किया कि सर आपने सही कहा कैसे रुकेगा भ्रष्टाचार, जब आप जैसे लोग सही राजनीतिक पार्टी में आयेंगे। आप को देश और समाज के लिए केजरीवाल के साथ आना ही होगा। आज जैसे उन्होंने दिल्ली में किया अब पंजाब में कर रहे भ्रष्टाचार रोकने के लिए, सिर्फ आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है।