Neeraj Chopra पर इनामों की बौछार : छह करोड़ रुपये और नौकरी देगी हरियाणा सरकार
हरियाणा के सीएम नोहर लाल ने नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर उनके पिता सतीश चोपड़ा से फ़ोन पर बात कर उन्हें बधाई दी।

नीरज चोपड़ा
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ( Anil Vij ) ने आज टोक्यो ओलंपिक ( Tokyo Olympics ) में जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ( Neeraj Chopra ) द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विज ने ट्वीट करके कहा कि " टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के लिए जैवलिन थ्रोअर खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को बधाई; पहले प्रयास में 87.58 मीटर फेंका। हरियाणा सरकार 6 करोड़ रुपये, नोकरी और एक प्लॉट प्रोत्साहन के रूप में देगी"। वहीं सीएम मनोहर लाल ने नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर उनके पिता सतीश चोपड़ा से फ़ोन पर बात कर उन्हें बधाई दी।
मंत्री विज ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा कि कि नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो खेल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है और आज हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि आज हर हिंदुस्तानी नाच रहा है,झूम रहा है,गा रहा है और हिंदुस्तान ने आज अपनी विजय पताका टोक्यो ओलंपिक में फैहरा दी है। आज तिरंगा झंडा टोक्यो ओलंपिक में शान के साथ, गोल्ड मेडल के साथ फहराया गया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है और यह दिन हमेशा याद रखा जाएगा तथा यह दिन हमेशा हमारे लिए गर्व और गौरव का दिन रहेगा। विज ने कहा कि हरियाणा सरकार देश में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का सम्मान करती है। नीरज चोपड़ा को 6 करोड रुपए इनाम में दिए जाएंगे और नौकरी दी जाएगी। इसके साथ-साथ उन्हें प्लॉट दिया जाएगा और उन्हें यह सब हिंदुस्तान की धरती पर पैर रखते ही दिया जाएगा, किसी को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
धन्य हैं वो माता पिता जिन्होंने भारत को ऐसा सपूत दिया!
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 7, 2021
टोक्यो में तिरंगा झंडा फहरा कर हरियाणा के बेटे नीरज चोपड़ा ने आज इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर उनके पिता श्री सतीश चोपड़ा जी से फ़ोन पर बात कर उन्हें बधाई दी। pic.twitter.com/QXMrvqJ9d7
Congratulations toJavelin thrower Neeraj Chopra for creating history by win ning the first #Gold medal for India at #Tokyo2020; throw 87.58 meters in first attempt. Haryana Govt.will give Rs.6 crore, Service and a plot as incentive.
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) August 7, 2021