Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से मिले गोल्डन ब्वॉय नीरज चाेपड़ा, जानें क्या हुई बातचीत

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नीरज चोपड़ा को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की और 16 नवम्बर से आरम्भ होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आने का निमंत्रण भी दिया।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से मिले गोल्डन ब्वॉय नीरज चाेपड़ा, जानें क्या हुई बातचीत
X

चंडीगढ़। खेल जगत में भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखकर हरियाणा का नाम रोशन करने वाले ओलम्पियन स्वर्ण पदक विजेता एवं राजपुताना राईफल के सुबेदार नीरज चोपड़ा ( Golden Boy Neeraj Chopra ) ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चंडीगढ़ स्थित उनके संत कबीर कुटीर में शिष्टाचार भेंट की और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नीरज चोपड़ा को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की और 16 नवम्बर से आरम्भ होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आने का निमंत्रण भी दिया। नीरज चोपड़ा ने हरियाणा की खेल नीति को सर्वश्रेष्ठ खेल नीति बताया। उन्होंने खेलो इंडिया गेम्स के सफल आयोजन के लिए भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि गत 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड देने वाली संस्था ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित हरियाणा की 25 विभूतियों को खेल, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, संगीत व संस्कृति मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर बदलाव के कारक बने और चैंपियन ऑफ चेंज हरियाणा 2021 के पुरस्कार से सम्मानित किया था। उस समय ओलम्पियन नीरज चोपड़ा विदेश में अभ्यास पर होने के कारण व्यक्तिगत रूप से उपस्थित न हो सके तथा वे इस कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े थे। नीरज चोपड़ा आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भेंटकर, विशेष रूप से प्रदेश के खेल नीतियों का आभार व्यक्त करने आए थे।

और पढ़ें
Next Story