Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

तस्वीरों में देखें LIVE : आंदोलन के एक साल होने पर किसानों का दिल्ली कूच

किसान आंदोलन को आज एक साल पूरा हो गया और इस मौके पर बड़ी संख्या में आंदोलनकारी दिल्ली की सीमाओं पर जमा हो रहे हैं।

तस्वीरों में देखें LIVE : आंदोलन के एक साल होने पर किसानों का दिल्ली कूच
X
 टिकरी बार्डर के पास बड़ी संख्या में मौजूद महिला किसान।

किसान आंदोलन ( Farmers Protest ) को आज एक साल पूरा हो गया और इस मौके पर बड़ी संख्या में आंदोलनकारी दिल्ली की सीमाओं पर जमा हो रहे है। संयुक्त किसान मोर्चा ( Sanyukta Kisan Morcha) ने आज दिल्ली चलो का आह्वान किया है, जिसके तहत हरियाणा और पंजाब से हजारों किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर आंदोलन में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर (Tractor) लेकर दिल्ली की सीमा तक पहुंच रहे है।

किसान पिछले एक साल से दिल्ली की तीन सीमाओं सिंघू (Singhu Border), टिकरी और गाजीपुर (Ghazipur Border) में डेरा डाले हुए हैं। केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों (New Agricultural Laws) के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत पिछले साल 26-27 नवंबर को 'दिल्ली चलो' कार्यक्रम से हुई थी। वहीं दिल्ली की सीमाओं पर लगाए गए बैरिकेड्स दिल्ली पुलिस (Delhi police) ने गुरुवार को कहा कि राजधानी के विभिन्न सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


टिकरी बार्डर के पास मौजूद किसान।

टीकरी बॉर्डर पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम

आज टीकरी बॉर्डर पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा। बड़ी तादाद में किसान बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। टीकरी बॉर्डर के अलावा बहादुरगढ़ में नया गांव बाईपास के निकट उग्राहां द्वारा बढ़ा कार्यक्रम किया जाएगा। कई एकड़ में पंडाल बना दिया गया है। किसानों में जोश भरने के लिए पंजाब के कई बड़े नामी कलाकार भी आएंगे। इस आंदोलन को शुरू से ही पंजाब, हरियाणा के कलाकारों का साथ मिलता रहा है। बब्बू मान, कंवर ग्रेवाल, हरभजन मान सहित तमाम बड़े कलाकार समय-समय पर बॉर्डर पर आकर किसानों में जोश भरते रहे हैं। इन्होंने कई गीत भी किसानों पर बनाए हैं और सोशल मीडिया पर भी लगातार आंदोलन को समर्थन दिया है। इसलिए शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बब्बू मान, ग्रेवाल सहित कई कलाकार आएंगे। दोपहर दो बजे से लेकर रात तक कार्यक्रम चलेगा।


किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने पर सिंघु बॉर्डर पर आयोजित कार्यक्रम में जुटे किसान।


रोहतक में मकड़ौली टोल प्लाजा से ट्रैक्टरों में दिल्ली जाते किसान।


रोहतक से दिल्ली के लिए रवाना होते किसान।





सिंघु बार्डर पर भारी संख्या में मौजूद किसान।


सिंघु़ बार्डर पर जाते किसान।


सिंघु़ बार्डर पर मौजूद किसान।


हिसार के मायड़ टोल से रवाना होते किसान









और पढ़ें
Next Story