Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

डिप्टी सीएम दुष्यंत ने दूरदर्शन रिले केंद्र बंद होने के मामले में लिया संज्ञान, केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

पूर्व विधायक एवं हाउसिंग बोर्ड हरियाणा के चेयरमैन राजदीप फौगाट ( Rajdeep Phogat ) ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सामने दादरी के दूरदर्शन रिले केंद्र को बंद करने संबंधी आदेश जारी किए जाने का मामला उठाया था

डिप्टी सीएम दुष्यंत ने दूरदर्शन रिले केंद्र बंद होने के मामले में लिया संज्ञान, केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
X

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।

हरिभूमि न्यूज : चरखी दादरी

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ( Deputy CM Dushyant Chautala) ने केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा दादरी शहर स्थित दूरदर्शन रिले केंद्र ( Doordarshan Relay Center) को बंद करने संबंधी आदेश जारी करने पर कड़ा संज्ञान लिया है। पूर्व विधायक एवं हाउसिंग बोर्ड हरियाणा के चेयरमैन राजदीप फौगाट ( Rajdeep Phogat ) ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सामने दादरी के दूरदर्शन रिले केंद्र को बंद करने संबंधी आदेश जारी किए जाने का मामला उठाया था। जिस पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ( Anurag Thakur) को पत्र लिखकर दादरी के दूरदर्शन रिले केंद्र को बंद न किए जाने की मांग की गई। इसके साथ उप-मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से दादरी के दूरदर्शन रिले केंद्र में 500 वाट का एफएम ट्रांसमीटर भी स्थापित करने की मांग की है ताकि दादरी जिले के लोग को भी एफएम सुविधा का लाभ मिल सकें।

उल्लेखनीय है कि दादरी शहर में स्थित दूरदर्शन रिले केंद्र को बंद करने के आदेश दूरदर्शन महानिदेशक आर एस मीणा द्वारा गत 13 जुलाई को जारी किए गए थे। जिसके बाद से ही दादरी क्षेत्रवासियों में निराशा छा गई थी। क्योंकि दूरदर्शन सामान्य पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले लोंगो के लिए मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन है। दादरी स्थित दूरदर्शन केंद्र बंद हो जाने से क्षेत्र की दूरदर्शन और रेडियो सेवाएं भी बाधित हो जाएगी। क्षेत्र के अनेकों लोंगो ने इस संबंध में पूर्व विधायक राजदीप फौगाट से मुलाकात की और रिले केंद्र को चालू रखने मांग की। क्षेत्र वासियों की जायज मांग को लेकर चेयरमैन राजदीप फौगाट ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को एक मांग पत्र सौंपा। मामले की गंभीरता को समझते हुए दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिख कर दादरी के दूरदर्शन रिले केंद्र को किसी भी कीमत पर बंद न करने की मांग उठाई।

इसके अलावा उन्होंने दादरी जिला वासियों को एफएम की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दादरी स्थित रिले केंद्र में दूरदर्शन रिले केंद्र में 500 वाट का एफएम ट्रांसमीटर भी तुरंत प्रभाव से स्थापित करने की मांग की। पत्र में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रेडियो और एफएम पर कृषि संबंधी सरकार की योजनाएं निरंतर आती रहती हैं। इसलिए रिले केंद्र के बंद हो जाने से इस क्षेत्र के किसान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह जाएंगे। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि एफएम युवा वर्ग में काफी लोकप्रिय हैं। इस पर पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आते रहते हैं। दादरी का राष्ट्रीय राजधानी से दूर होने के कारण इस क्षेत्र में एफएम के सिग्नल नहीं आ पाते। इसलिए लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दादरी के दूरदर्शन रिले केंद्र को बंद न करने के साथ-साथ एफएम ट्रांसमीटर भी स्थापित करना अति आवश्यक है।

और पढ़ें
Next Story