उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की, मंत्रिमंडल में विस्तार की अटकलें और तेज
दोनों नेताओं की बैठक करीब 20 मिनट तक चली। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट बैठक तक चली। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई।
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री @Dchautala जी से भेंट की। pic.twitter.com/RjjfKei32f
— Amit Shah (@AmitShah) June 11, 2021
सूत्रों के मिली जानकारी हरियाणा कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के अचानक दिल्ली दौरे के बाद मंत्रिमंडल में विस्तार की अटकलें और तेज हो गई है। वहीं मुलाकत के दुष्यंत चौटाला।बाद दिल्ली पार्टी दफ़्तर पहुंचे। वहीं दुष्यंत चौटाला ने ट्वीट कर कहा दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई और प्रदेश के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री माननीय @AmitShah जी से मुलाकात हुई और प्रदेश के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। pic.twitter.com/7CoFHPP53G
— Dushyant Chautala (@Dchautala) June 11, 2021