71 हजार रुपये में बिका भगवान राम के राजतिलक का सिक्का
सिरसा में श्री रामा क्लब चेरिटेबल ट्रस्ट के 72वें रामलीला महोत्सव की कड़ी में बीती रात भगवान राम के राजतिलक का दृश्य मंचित किया गया। बाद में शुभ सिक्के की बोली करवाई जोकि सिरसा निवासी कार्तिक कालड़ा ने सबसे अधिक 71 हजार रुपये की बोली देकर हासिल किया।

सिरसा में भगवान राम का राजतिलक करते ट्रस्ट के पदाधिकारी।
हरिभूमि न्यूज. सिरसा
सिरसा में श्री रामा क्लब चेरिटेबल ट्रस्ट के 72वें रामलीला महोत्सव की कड़ी में बीती रात भगवान राम के राजतिलक का दृश्य मंचित किया गया। क्लब के प्रधान अश्वनी बठला, महासचिव गुलशन गाबा व अन्य पदाधिकारियों ने विधिविधान पूर्वक भगवान राम का पूजन किया और चांदी के सिक्के से राजतिलक किया। बाद में शुभ सिक्के की बोली करवाई जोकि सिरसा निवासी कार्तिक कालड़ा ने सबसे अधिक 71 हजार रुपये की बोली देकर हासिल किया।
क्लब के महासचिव गुलशन गाबा ने बताया कि भगवान राम को राजतिलक किया हुआ सिक्का शुभ होता है और सुख समृद्धि वाला होता है। क्लब के प्रधान अश्वनी बठला व महासचिव ने 11 दिवसीय रामलीला एवं दशहरा महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद, गणमान्य लोगों व सिरसावासियों का आभार व्यक्त किया। क्लब पदाधिकारियों ने क्लब सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।