हरियाणा में Captain Amrinder Singh के बयान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस ने भी किया विरोध
पंजाब सीएम ने किसानों से कहा था कि वे अपना आंदोलन हरियाणा और दिल्ली में करें, पंजाब में धरना न देें। इसी टिप्पणी को लेकर पूरे हरियाणा में भाजपा प्रदर्शन कर रही है।

सोनीपत : भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने- सामने।
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amrinder Singh) के बयान बयान के विरोध में शनिवार को हरियाणा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के जिला मुख्यालयों के सामने प्रदर्शन किया और इस दौरान कई जगहों पर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने- सामने आ गए। सोनीपत में सुभाष चौक पर भाजपा ने किया कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ प्रदर्शन तो कांग्रेस ने भी विरोध किया। इस दौरान चौक पर तनाव की स्थिति बनी रही।
बता दें कि पंजाब सीएम ने कहा था किसानों से कहा था कि वे अपना आंदोलन हरियाणा और दिल्ली में करें, पंजाब में धरना न देें। धरना देकर पंजाब की आर्थिकता को नुकसान न पहुंचाएं। इसके बाद हरियाणा के भाजपा नेता सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
हिसार में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ भाजपा का कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना दिया इस दौरान शांति बनाए रखने के लिए आरएएफ और हरियाणा पुलिस भारी संख्या में तैनात किया गया है।
जींद में भाजपा कार्यकर्ता तथा कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात।
सिरसा में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य चौटाला के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस कार्यालय। विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता हुए सामने। भारी पुलिस बल व अर्ध सैनिक बल मौके पर तैनात।