अशोक तंवर 25 फरवरी को नया मोर्चा बनाएंगे
मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में होंगा और देशभर के 25 शहरों में जिला स्तर पर समर्थकों को आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए लाइव स्ट्रीम के जरिये जोड़ा जाएगा।

X
अशोक तंवर
हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद अशोक तंवर नया मोर्चा बनाने जा रहे हैं। अशोक तंवर से जुड़े समर्थक बताते हैं कि 25 फरवरी को वह मोर्चा का नाम घोषित करेंगे। हालांकि अभी उन्होंने अपनी रणनीति का खुलासा नहीं किया है। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में होंगा जहां से अशोक तंवर इसका ऐलान करेंगे और देशभर के 25 शहरों में जिला स्तर पर समर्थकों को लाइव स्ट्रीम के जरिये जोड़ा जाएगा।
बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनावों में नाराज होकर कांग्रेस को ही अलविदा कर दिया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि अशोक तंवर नई पार्टी का गठन करेंगे। उनकी पहचान युवा दलित नेता की है वह हरियाणा कांग्रेस के वह 5 साल 8 महीने तक प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। हुड्डा से विवाद के बाद तंवर को हटाकर कुमारी सैलजा को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष पद सौंपा गया था।
Next Story