Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

फतेहाबाद में 31 पुलिस कर्मचारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा : 5 एएसआई बने एसआई वहीं 26 एचसी को बनाया गया एएसआई

दोन्नति का तोहफा मिलने से पुलिस कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। सभी पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने कंधे पर स्टार लगाकर बधाई दी

फतेहाबाद में 31 पुलिस कर्मचारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा : 5 एएसआई बने एसआई वहीं 26 एचसी को बनाया गया एएसआई
X

फतेहाबाद में प्रमोद हुए पुलिस कर्मचारियों को बधाई देते एसपी सुरेन्द्र सिंह भोरिया।

फतेहाबाद : फतेहाबाद जिले के 31 पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। पदोन्नति पाने वालों में 5 एएसआई को प्रमोट कर एसआई बनाया गया है वहीं 26 हैड कांस्टेबल को पदोन्नत कर एएसआई बनाया गया है। पदोन्नति का तोहफा मिलने से पुलिस कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। सभी पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने कंधे पर स्टार लगाकर बधाई दी।

सभी कर्मचारियों ने अपनी पदोन्नित पर विभाग के उच्च अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि जिले को अपराधमुक्त और नशामुक्त करने और जनसेवा के कार्यों को जारी रखते हुए पुलिस विभाग का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे। एसपी ने कहा कि इन पुलिस कर्मचारियो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ ही आप पर विभागीय दायित्व भी बढ़ता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे भविष्य में नए जोश के साथ बखूबी अपनी कर्तव्य का निर्वाह करेंगे। जिस प्रकार वह पिछले लंबे समय से विभाग में ईमानदारी व कर्मठता से सेवाएं दे रहे हैं, उसी प्रकार आगे भी काम करते रहेंगे।

एएसआई से एसआई पदोन्नत होने वालों में जय सिंह, एसपी रिडर, कार्यालय पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद, संस्करण आरडब्लू कार्यालय पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद, महाबीर सिंह एचएसएनसीबी, बिजेन्द्र सिंह सीआईडी व पवन कुमार शहर टोहाना शामिल हैं। इसके अलावा एचसी से एएसआई प्रमोट हुए कर्मचारियों में जिले के विभिन्न थानों में तैनात दर्शन सिंह, राजपाल, करनैल सिंह, रामचन्द्र, राजेश, भूपेन्द्र, दिनेश, भूपेन्द्र, राजमल, रोशन, प्रताप, सुभाष, चन्द्रपाल, दलबीर सिंह, हरजिन्द्र, कुलदीप, आनन्द प्रकाश,जोगिन्द्र, मेजर सिंह, कश्मीर सिंह, सोहनलाल, औमप्रकाश, पवन, कृष्ण कुमार, शिशपाल व दलीप सिंह शामिल हैं।

और पढ़ें
Next Story