UP : विधायक बनते ही नंदकिशोर ने अफसरों को दी चेतावनी, कहा- मीट-मांस की दुकानें...
भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत (thumping majority) से सरकार बनाने जा रही है। इसी बीच गाजियाबाद (Ghaziabad) के लोनी (Loni) से दोबारा विधायक चुने गए नंदकिशोर गुर्जर (Nandkishore Gurjar) का विवादित बयान (controversial statements) सामने आया है।

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत (thumping majority) से सरकार बनाने जा रही है। इसी बीच गाजियाबाद (Ghaziabad) के लोनी (Loni) से दोबारा विधायक चुने गए नंदकिशोर गुर्जर (Nandkishore Gurjar) का विवादित बयान (controversial statements) सामने आया है। वह पिछले कार्यकाल में भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे थे और इस बार भी उन्होंने विधायक बनते ही विवादित बयान दिया है।
नंद किशोर गुर्जर ने चुनाव जीतने के बाद पहली बार मीडिया से बात की। यहां नंदकिशोर ने उन्हें जीत दिलाने के लिए जनता का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने न सिर्फ यह बताया कि आने वाले पांच सालों में वह क्या करेंगे, बल्कि यह भी चेतावनी दी कि लोनी (Loni) में बिना अनुमति के एक भी मीट-मांस की दुकान या होटल नहीं खुलेगा।
विधायक ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि लोनी में मीट की दुकानों (meat shops) को तत्काल बंद किया जाए। बिना अनुमति के खुले मीट के होटल बंद हो। कोई भी ओयो होटल न हो, नशे का धंधा , कोई गलत काम नहीं होना चाहिए। कानून व्यवस्था (law and order) ऐसी हो कि लोगों को गर्व हो। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था वैसी ही बनी रहनी चाहिए जैसी पिछले पांच साल में थी। कुछ अधिकारी मानहानिकारक कार्य करते हैं, लेकिन उन्हें सावधान रहना चाहिए। हम लोनी को लंदन बनाएंगे।
नंदकिशोर ने आगे कहा यहां जल निकास की बहुत बड़ी समस्या है। जल्द ही यह समस्या दूर होगी। इसके लिए योजना बनाई है। विधायक ने कहा कि जल निकासी के बाद लोनी की बहन-बेटियों के लिए डिग्री कॉलेज का निर्माण शुरू कर दिया गया है। जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा। लोनी में आईटीआई को भी जल्द शुरू कराएंगे।