रॉबर्ट वाड्रा पर अब लगा यह आरोप, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, चालान किए गए वाहन को वाड्रा ड्राइवर चला रहा था जब वह सुखदेव विहार स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना बारापुला फ्लाईओवर के पास हुई जब वाहन के चालक ने ब्रेक लगाया और इस दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वाड्रा के सुरक्षा कर्मी मौजूद थे।

रॉबर्ट वाद्रा पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का आरोप
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के पति और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ दक्षिण पूर्व दिल्ली के सुखदेव विहार इलाके में स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे तभी खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के लिए उनके वाहन का चालान (Cut Challan) कर दिया गया। इस बारे में पुलिस ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 (खतरनाक तरीके से वाहन चलाना) के तहत बुधवार की सुबह जुर्माना लगाया गया।
उन्होंने कहा कि वाड्रा के सुरक्षा कर्मी उनके पीछे एक अन्य वाहन में थे। पुलिस (Delhi Traffic Police) के अनुसार, चालान किए गए वाहन को वाड्रा का ड्राइवर चला रहा था जब वह सुखदेव विहार स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना बारापुला फ्लाईओवर के पास हुई जब वाहन के चालक ने ब्रेक लगाया और इस दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें वाड्रा सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद है रॉबर्ट वाड्रा
पुलिस के अनुसार, चालान किए गए वाहन को वाड्रा का ड्राइवर चला रहा था जब वह सुखदेव विहार स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना बारापुला फ्लाईओवर के पास हुई जब वाहन के चालक ने ब्रेक लगाया और इस दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें वाड्रा के सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। वाड्रा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद हैं।