Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नोएडा वासियों के लिए खुशखबरी: अब नोएडा अथॉरिटी बेचेगी सस्ती कीमतों पर गाय का दूध, ये हैं प्लान

देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) के लोगों के लिए अच्छी खबर है। बहुत जल्द नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) गाय के दूध (Cow Milk) की बिक्री शुरू करने जा रहा है। प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितु माहेश्वरी (Ritu Maheshwari) ने मंगलवार को जन स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा की।

नोएडा वासियों के लिए खुशखबरी: अब नोएडा अथॉरिटी बेचेगी सस्ती कीमतों पर गाय का दूध, ये हैं प्लान
X

देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) के लोगों के लिए अच्छी खबर है। बहुत जल्द नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) गाय के दूध (Cow Milk) की बिक्री शुरू करने जा रहा है। प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितु माहेश्वरी (Ritu Maheshwari) ने मंगलवार को जन स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा की। इस बैठक के दौरान सेक्टर-135 गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने पर विचार किया गया।

अधिकारी रितु माहेश्वरी ने जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं। दूध बेचने से होने वाली कमाई को गौशाला (Gaushala) पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा गायों का दूध शहर के लोगों तक पहुंचाया जाए। इसके लिए एक मॉडल तैयार किया जाना चाहिए। यह कार्य अगले एक माह में पूरा कर लिया जाए। हालांकि यह कितने रुपये में बेचा जाएगा, इसकी कीमत अभी तय नहीं की गई हैं।

बताया जा रहा है यह दूध बाजार की कीमतों से सस्ता हो सकता हैं। नोएडा में सेक्टर-135 और सेक्टर-14 ए में शनि मंदिर के पास ये गोशाला है। यहां सैकड़ों गायें हैं। हाल ही में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने इस गौशाला का दौरा किया था। उन्होंने अनियमितताओं पर नाराजगी जताई थी। जिसके बाद रितु माहेश्वरी गौशाला को लेकर एक्टिव हैं। हाल ही में वह खुद गौशाला गए थे।

गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। अब माहेश्वरी चाहती हैं कि यह गौशाला आत्मनिर्भर बने। स्वस्थ और प्रजनन करने वाली गायों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इन्हें दुग्ध उत्पादन के लिए तैयार किया जा रहा है। प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौशाला (Cow Gaushala) में दूध उत्पादन एवं वितरण का मॉडल तैयार करने में पराग या मदर डेयरी (Mother Dairy) का सहयोग लिया जाएगा।

और पढ़ें
Fauzia

Fauzia

मैं शशांक शुक्ल इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। मेरी अभिरुचि खेल, साहित्य और यात्राओं में अधिक है। मैं एक फ्रीलांस फोटोग्राफर हूं और हरिभूमि डिजिटल में बतौर स्पोर्ट्स एडिटर कार्यरत हूं।


Next Story