Mausam Ki Jankari: पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर, दिल्ली में बारिश से लुढका पारा, शीतलहर से लोगों में बढ़ी ठिठुरन
Mausam Ki Jankari: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह मध्यम कोहरा छाया रहा। दिल्ली के कई हिस्सों से कोहरे के बीच लोगों की आवाजाही करने वाली तस्वीर देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर, दिल्ली में बारिश से लुढका पारा
Mausam Ki Jankari दिल्ली में एक बार फिर से शीतलहर (Cold Wave) चलने से ठंड बढ़ गई है। वहीं पहाड़ों में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गई है। जिसके कारण मैदानी इलाकों में सर्दी से लोग ठिठुरने लगे है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे है। इसी बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह मध्यम कोहरा छाया रहा। दिल्ली के कई हिस्सों से कोहरे के बीच लोगों की आवाजाही करने वाली तस्वीर देखने को मिली।
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह मध्यम कोहरा छाया रहा। तस्वीरें अक्षरधाम क्षेत्र से।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2021
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। pic.twitter.com/Y6NHX5RyZQ
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इससे पहले, दिल्ली में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बृहस्पतिवार सुबह हल्की बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहने से शहर के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।
उन्होंने बताया कि आसमान में बादल छाए रहने की वजह से पृथ्वी से परावर्तित होने वाली अवरक्त किरणों में कुछ बादलों के कारण वापस आ जाती हैं, जिससे धरती गर्म होती है। सफदरजंग वेधशाला ने सुबह आठ बजे तक 0.5 मिमी बारिश दर्ज की। वहीं लोधी रोड मौसम स्टेशन ने 0.2 मिमी बारिश दर्ज की। शुक्रवार को भी हल्की बारिश होने की की संभावना है। न्यूनतम तापमान अगले तीन दिन तक सामान्य स्थिति में ही बने रहने की संभावना है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।