Mausam ki Jankari: दिल्ली में प्री-मानसून ने दी गर्मी से राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
देश के कई राज्यों में मानसून (Monsoon) पहुंच चुका है। इसके चलते कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। वही दूसरी तरफ प्री-मानसून (Pre-Monsoon) के चलते कई राज्यों में हल्की बारिश देखने को मिल रही है। इसी बीच राजधानी दिल्ली में इन दिनों बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

देश के कई राज्यों में मानसून (Monsoon) पहुंच चुका है। इसके चलते कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। वही दूसरी तरफ प्री-मानसून (Pre-Monsoon) के चलते कई राज्यों में हल्की बारिश देखने को मिल रही है। इसी बीच राजधानी दिल्ली में इन दिनों बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। यहां गुरूवार से हल्की बारिश हो रही है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।
इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने सोमवार को आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, इसके साथ ही हल्की बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 24 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है।
वही इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से आठ डिग्री कम था। वही आईएमडी (IMD) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज 20 जून से 21 जून तक हल्की बारिश की संभावना है(Maximum Temperature) इससे पहले मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अपने पूर्वानुमान में 20 से 25 जून के बीच मानसून के आने की भविष्यवाणी की थी(Maximum Temperature)
जिसके तहत पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और एनसीआर (Delhi and NCR) में प्री-मानसून गतिविधियां और हल्की बारिश देखने को मिल रही है। वही बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश में बारिश शुरू हो गई है। बिहार में मानसून की शुरुआत के साथ ही कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। लगातार हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है।