Mausam Ki Jankari: घने कोहरे की चपेट में दिल्ली, यातायात व्यवस्था बिगड़ने से लोग हुए परेशान
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अभी तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

घने कोहरे की चपेट में दिल्ली, यातायात व्यवस्था बिगड़ने से लोगों हुई परेशानी
Mausam Ki Jankari दिल्ली में ठंड (Delhi Cold) की जाते-जाते अपना कहर दिखा रही है। दिल्ली में आज एक बार फिर से तापमान (DelhiTemperature) में गिरावट दर्ज की गई। वहीं आज सुबह की शुरुआत घने कोहरे (Dense Fog) से हुई है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। जबकि कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था (Traffic System) बिगड़ती नजर आई। दिल्ली के कई हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आई जहां घने कोहरे में लोगों का आना जाना दिखा।
#WATCH दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम रही। (वीडियो जीटी करनाल रोड से)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2021
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अभी तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस है। pic.twitter.com/KBF9sE5CJ5
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में अभी तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इससे पहले, दिल्ली में सोमवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस था।
सिंघु बॉर्डर(दिल्ली-हरियाणा) पर आज सुबह घना कोहरा छाए रहने से विज़िबिलिटी बहुत कम रही।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2021
मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। pic.twitter.com/JHCU1sd6Ap
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शहर के मौसम संबंधी आंकड़े मुहैया कराने वाली सफदरजंग वेधशाला में सोमवार तड़के न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने दिन के समय आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार पालम वेधशाला में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।