Mausam Ki Jankari: दिल्ली में कोहरे का प्रकोप जारी, न्यूनतम तापमान में और होगी वृद्धि, IMD ने दी चेतावनी
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई है। इससे पहले, बीते दिन मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अभी तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस है।

दिल्ली में कोहरे का प्रकोप जारी, न्यूनतम तापमान में और होगी वृद्धि
Mausam Ki Jankari दिल्ली में कोहरा (Fog) का प्रकोप जारी है। आज भी दिल्ली में कोहरे के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्योंकि दिल्ली के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। वहीं घना कोहरा छाये रहने से विज़िबिलिटी भी कम रही। वहीं अब राजधानी में सुबह और शाम की हल्की ठंड (Delhi Cold) रह गई है। धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) में वृद्धि हो रही है। जबकि सुबह 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई है।
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम रही। (तस्वीरें विनोद नगर से)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 18, 2021
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अभी तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस है। pic.twitter.com/tgplPLQ80X
इससे पहले, बीते दिन मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अभी तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और इससे दृश्यता गिरकर 50 मीटर रह गई। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के लिए सामान्य है। विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा।
#WATCH दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम रही। (वीडियो टीकरी बॉर्डर से) pic.twitter.com/5H4FQqqE6z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 18, 2021
पालम वेधशाला में दृश्यता 50 मीटर, जबकि सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आसमान साफ रहने और बृहस्पतिवार सुबह हल्के से लेकर घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार, शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा बेहद घना , 51 से 200 मीटर के बीच घना, 201 से 500 के मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को हल्का माना जाता है।