Mausam Ki Jankari: दिल्ली में कोहरे का सिलसिला जारी, ठंड की विदाई नजदीक, IMD ने तापमान बढ़ने को लेकर किया अलर्ट
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई है।

दिल्ली में कोहरे का सिलसिला जारी, ठंड की विदाई नजदीक
Mausam Ki Jankari दिल्ली में कोहरे का सिलसिल लगातार जारी है। जिसके कारण विजिबिलिटी कम रही। लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। वहीं ठंड (Cold) की विदाई नजदीक है। जबकि दिल्ली में आसमान साफ होने के साथ तेज धूप निकली है। कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था पर असर देखने को मिला। दिल्ली के कई हिस्सों से घने कोहरे (Dense Fog) की तस्वीरें सामने आई। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई है।
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने से विज़िबिलिटी बहुत कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में अभी तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस है। तस्वीरें बारापुला फ्लाईओवर के पास से। pic.twitter.com/4TJ4UdRlrf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2021
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में सुबह का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस है। दिल्ली में अब सुबह और शाम की हल्की ठंड बची हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, तेज गर्मी पड़ने को लेकर अलर्ट किया है क्योंकि अगले तीन दिन में पारा और बढ़ सकता है। इसके अलावा यहां एक बार फिर से पूरे हफ्ते कोहरे का असर दिख सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा बेहद घना, 51 से 200 मीटर के बीच घना, 201 से 500 के मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को हल्का माना जाता है। मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने का औसत अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आमतौर पर फरवरी के आखिरी सप्ताह में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचता है लेकिन दिल्ली में 11 फरवरी को ही पारा 30 डिग्री हो गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 22 फरवरी से अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने लगेगा। फरवरी के आखिर तक अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम 12-13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा।