Mausam Ki Jankari: दिल्ली में फिर बिछी घने कोहरे की चादर, मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान बढ़ने को लेकर दी चेतावनी
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक वृद्धि देखने को मिलेगी। जबकि आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।

दिल्ली में फिर बिछी घने कोहरे की चादर
Mausam Ki Jankari दिल्ली में ठंड (Delhi Cold) का सितम खत्म होने को है। तापमान (Delhi Temperature) में लगातार वृद्धि देखने को मिली है। वहीं आज दिल्ली में आज सुबह घने कोहरा (Dense Fog) छाया रहा है। जिसके कारण विज़िबिलिटी(दृश्यता) कम रही। दिल्ली के कई हिस्सों से घने कोहरे की तस्वीरें सामने आई। जिसमें लोगों की आवाजाही लगी रही है। कोहरे की वजह यातायात व्यवस्था (Traffic System) पर भी असर देखा गया। दिल्ली में रोज तेज धूप निकल रही है। जिसके कारण दिन के समय में गर्मी (Summer) का एहसास होने लगा है।
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज सुबह घने कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी(दृश्यता) कम हुई। तस्वीरें कश्मीरी गेट से। pic.twitter.com/DwKXrAL1Hb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2021
इसी बीच, मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक वृद्धि देखने को मिलेगी। जबकि आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। इससे पहले, राजधानी में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाये रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सुबह 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों ने ने बताया कि दिल्ली के कई हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। आईएमडी के अनुसार पालम वेधशाला में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा बेहद घना, 51 से 200 मीटर के बीच घना, 201 से 500 के मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को हल्का माना जाता है।