Mausam Ki Jankari: दिल्ली में कोहरे का कहर जारी, कंपकंपाती ठंड से लोगों को मिली राहत, पारा और चढ़ने की आशंका
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में अभी तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस है। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में आसमान साफ रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Mausam Ki Jankari दिल्ली में पारा चढ़ने (Temperature) से ठंड (Cold) का असर कम होता दिखाई दे रहा है। गुरुवार को लोगों को ठंड से राहत मिली। क्योंकि सुबह से तेज धूप निकली जिससे लोगों को ठंड से दो चार नहीं हो पड़ा। वहीं राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा (Dense Fog) छाया रहा। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम रही। दिल्ली के कई हिस्सों से घने कोहरे में लोगों का आवागमन देखने को मिला।
#WATCH राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम रही। (वीडियो सिंघु बॉर्डर से)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2021
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अभी तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस है। pic.twitter.com/YVjpQwJQSG
वहीं, मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में अभी तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस है। इससे पहले बीते दिन, राष्ट्रीय राजधानी में आसमान साफ रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापामन सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम रही। (तस्वीरें मुंडका से) pic.twitter.com/1KDeRWDZf2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2021
न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आसमान साफ रहने के साथ ही अधिकतम तापमान के लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आईएमडी के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा बेहद घना, 51 से 200 मीटर के बीच घना, 201 से 500 के मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को हल्का माना जाता है।