Mausam Ki Jankari: दिल्ली में घने कोहरे से बढ़ी परेशानी, फिलहाल ठंड से लोगों को मिलेगी राहत
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अभी तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

दिल्ली में घने कोहरे से बढ़ी परेशानी, फिलहाल ठंड से लोगों को मिलेगी राहत
Mausam Ki Jankari: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी है। वहीं, राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया रहा। जिसके कारण विज़िबिलिटी कम रही। दिल्ली के कई इलाकों से कुछ ऐसे ही तस्वीरें देखने को मिली जहां पर घने कोहरे में ही लोगों की आवाहाजी बरकरार रही। जबकि घने कोहरे से यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ती नजर आई। हालांकि दिल्लीवासियों को ठंड राहत मिली हुई है। क्योंकि दिल्ली के तापमान में वृद्धि देखी जा रही है।
#WATCH राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम रही। (वीडियो गीता कॉलोनी और लक्ष्मीनगर से)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2021
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अभी तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस है। pic.twitter.com/jwW9k1pjlC
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अभी तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आईएमडी के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा बेहद घना, 51 से 200 मीटर के बीच घना, 201 से 500 के मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को हल्का माना जाता है। इससे पहले, बीते दिन दिल्ली में अभी तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस है।
इससे पहले बीते दिन, राष्ट्रीय राजधानी में आसमान साफ रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापामन सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आसमान साफ रहने के साथ ही अधिकतम तापमान के लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।