Mausam Ki Jankari: घने कोहरे की चपेट में दिल्ली, रेंग-रेंग कर चली गाड़ियां, ठंड से मिल रही राहत
Mausam Ki Jankari: घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ती नजर आई। गाड़ियों की रफ्तार बेहद कम रही। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में अभी तापमान 12 डिग्री सेल्सियस है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

घने कोहरे की चपेट में दिल्ली, रेंग-रेंग कर चली गाड़ियां
Mausam Ki Jankari दिल्ली में कोहरा का प्रकोप जारी है। घने कोहरे के कारण लोगों की हालत खराब हो रही है। क्योंकि आवाजाही करने वालों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। वहीं आज दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण विज़िबिलिटी बहुत कम रही। दिल्ली के कई हिस्सों से कुछ ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली। घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ती नजर आई। गाड़ियों की रफ्तार बेहद कम रही। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में अभी तापमान 12 डिग्री सेल्सियस है।
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम रही। (तस्वीरें द्वारका फ्लाईओवर से) pic.twitter.com/CofqZari9m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2021
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। इससे पहले, दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री से अधिक है। राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह धुंध और कोहरा देखा गया लेकिन दिन में आसमान साफ रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है।
#WATCH राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी बहुत कम रही। (वीडियो सिंघु बॉर्डर से)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2021
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में अभी तापमान 12 डिग्री सेल्सियस है। pic.twitter.com/tJprpV6meI
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आर्द्रता का स्तर 52 से 100 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने शहर में शुक्रवार की सुबह कोहरा छाये रहने और फिर बाद में आकाश साफ रहने की संभावना जताई है। अधिकारी ने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 306 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। जबकि
दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं फरीदाबाद में बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन वायु गुणवत्ता अत्यंत खराब श्रेणी में दर्ज की गई जबकि गुरुग्राम की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार आया और यह खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा तैयार किए जाने वाले वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के मुताबिक दिल्ली से सटे सभी पांचों शहरों में पीएम-2.5 और पीएम10 प्रदूषक का स्तर भी बना हुआ है।