Mausam Ki Jankari: दिल्ली में पिछले 10 सालों में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज, आने वाले दिनों में गर्मी और उमस लोगों को करेगी परेशान
Mausam Ki Jankari: विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है और दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। शहर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान शुक्रवार को क्रमश: 14.3 डिग्री सेल्सियस और 36 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पिछले 10 सालों में सबसे कम दर्ज किया गया। इस वजह से सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की गई।

दिल्ली में पिछले 10 सालों में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज
Mausam Ki Jankari: दिल्ली में गर्मी और उमस (Heat And Humidity) का सिलसिला जारी है। जबकि मौसम (Weather) में बदलाव देखने को मिल रहा है। लोगों को गर्मी से परेशानी हो लगी है। वहीं दोपहर में तेज धूप होने के कारण लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। राजधानी में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 45 प्रतिशत दर्ज किया गया।
विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है और दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। शहर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान शुक्रवार को क्रमश: 14.3 डिग्री सेल्सियस और 36 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पिछले 10 सालों में सबसे कम दर्ज किया गया। इस वजह से सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की गई।
मौसम विभाग ने बताया कि आगामी दो दिनों के भीतर मौसम करवट लेने के लिए तैयार है। हालांकि हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने के साथ सप्ताह के अंत तक बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, आगामी सप्ताह तक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश नहीं होने की संभावना है। हालांकि, इस बीच तेज रफ्तार हवा चलने से लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है। श्रीवास्तव के मुताबिक, आगामी दिनों में तापमान 38 से 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही दिल्ली में लू(गर्म हवा) के चलने की भी संभावना है।