Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में अगले पांच दिनों तक बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किय अलर्ट

Mausam Ki Jankari: आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम था जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 89 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली में अगले पांच दिनों तक हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में अगले पांच दिनों तक बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किय अलर्ट
X

दिल्ली में अगले पांच दिनों तक बारिश का अनुमान

Mausam Ki Jankari दिल्ली में मानसून की बारिश (Delhi Rain) जारी है। लगातार दो दिन की बारिश में दिल्ली पानी पानी हो गई। सड़कों पर जगह-जगह पानी लबालब भरा हुआ नजर आया। वहीं दिल्ली के आजादपुर अंदरपास में तो एक डीटीसी बस ही बारिश के पानी में डूब गई। इस के साथ ही आज भी दिल्ली में बारिश की आशंका जताई गई है। फिलहाल दिल्ली में मौसम सुहाना (Delhi Weather) बना हुआ है। लोगों को उमस भरी गर्मी (Heat And Humidity) से राहत मिली हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दिल्ली में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने का अनुमान जताया है।

आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम था जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 89 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली में अगले पांच दिनों तक हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे पहले, दिल्ली में बुधवार को लगातार दूसरे दिन हई बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गयी और लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे।

शहर में आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है। चांदनी चौक, प्रगति मैदान, आजादपुर चौक, राजीव चौक, सुभाष चौक, चौधरी बख्तावर सिंह रोड, शिवाजी पार्क और बसई रोड आदि पर घुटने भर तक पानी भर गया जिसके कारण वाहन कछुए की रफ्तार से सरकते नजर आये। लेकिन, वर्षों तक बारिश के कारण जलभराव की दिक्कत को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मिंटो पुल पर यातायात सामान्य रहा।

और पढ़ें
Next Story