Mausam Ki Jankari: दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का अनुमान, फिलहाल गर्मी से राहत नहीं
Mausam Ki Jankari: दिल्ली में जून के अंत तक भी मानसून आने की संभावना नहीं है और तब तक शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि बुधवार को सुबह राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य है।

दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का अनुमान
Mausam Ki Jankari दिल्ली में बढ़ती गर्मी और उमस (Heat And Humidity) से लोग बेहाल हो रहे है। वहीं मानसून (Monsoon) का इस महीने भी आने का आसार नहीं दिख रहा है। इस वजह से लोगों को आने वाले दिनों में और गर्मी झेलनी पड़ सकती है। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये (Clouds) रहे और न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि अधिकतम तापामन 40 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत थी।
अगले 2 घंटे में पूर्वोत्तर, पूर्वी दिल्ली, इंदिरापुरम, पिलखुवा, छपरौला, दादरी, खुर्जा, खैर, जट्टारी और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी: भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2021
इससे पहले, दिल्ली में जून के अंत तक भी मानसून आने की संभावना नहीं है और तब तक शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि बुधवार को सुबह राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य है। हालांकि दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, हरियाणा और पंजाब समेत देश के बाकी हिस्सों में मानसून के अगले सात दिनों के दौरान पहुंचने की संभावना नहीं है।
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में 26 जून के आसपास हल्की बारिश का अनुमान है लेकिन इस क्षेत्र को मानसून की बारिश के लिए और इंतजार करना होगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 11 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 172 रहा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 डिग्री और 28 डिग्री सेल्सियस रहा था।