Mausam Ki Jankari: दिल्ली में अगले दो दिन होगी जोरदार बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Mausam Ki Jankari: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है जबकि अधितकम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई गई है। राजधानी में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है। इससे पहले, बीते दिन राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

दिल्ली में अगले दो दिन होगी जोरदार बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Mausam Ki Jankari दिल्ली में बारिश (Heavy Rain) थमने का नाम नहीं ले रही। लोगों के लिए इस बार बारिश आफत लेकर आई है। क्योंकि कई सालों को बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बीच, आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि अगले दो दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ओरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है जबकि अधितकम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई गई है। राजधानी में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है। इससे पहले, बीते दिन राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। आईएमडी ने कहा कि आज का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जतायी है। मौसम कार्यालय ने कहा कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। उधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि 11 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 144 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है। आपको बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब, और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।