Mausam Ki Jankari: गर्मी ने तोड़ा इस सीजन का रिकॉर्ड, पारा 44 डिग्री के पार, फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं
Mausam Ki Jankari: दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह भी गर्मी का प्रकोप बना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 47 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने दिन में तेज हवा चलने का अनुमान जताया है।

गर्मी ने तोड़ा इस सीजन का रिकॉर्ड
Mausam Ki Jankari दिल्ली में गर्मी (Heat And Humidity) से लोगों की हालत खराब हो रही है। इस सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। इस गर्मी में लोगों को एसी और कूलर से भी राहत नहीं मिल रही। उसपर गर्मी का प्रकोप अगले दो दिनों तक ऐसे ही बना रहेगा। बीते दिन, दिल्ली में साल का सबसे गर्म दिन रहा जब अधिकतम तापमान (Delhi Temperature) 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली के कुछ इलाकों में पारा 44 डिग्री के पार भी चला गया।
इस बीच, दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह भी गर्मी का प्रकोप बना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 47 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने दिन में तेज हवा चलने का अनुमान जताया है।
दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिले आंकड़ों के अनुसार सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 249 दर्ज किया गया। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा माना जाता है, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब, 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42.2 डिग्री सेल्सियस और 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
गर्मी ने निकाला दिल्ली का दम, बिजली की रिकार्ड मांग
भीषण गर्मी से दिल्ली का दम फूलना शुरू हो गया है और गर्मी तथा उमस के कारण पसीना पसीना हुई दिल्ली में बिजली की मांग रिकार्ड आंकड़े पर पहुंच गई । उमस भरे मौसम और कोविड लॉकडाउन में ढील के बीच दिल्ली में बिजली की भारी मांग बुधवार को 6,185 मेगावाट तक चली गयी जो इस गर्मी में अब तक की सबसे अधिक विद्युत मांग है। विद्युत वितरण कंपनियों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया जो इस साल में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है।