Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Mausam Ki Jankari: बारिश के बाद दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना, तापमान में आई भारी गिरावट

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि आज आम आमतौर पर बादल छाए रहने और दिन में हल्की बारिश या गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

बारिश के बाद दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना
X

बारिश के आसार

Mausam Ki Jankari दिल्ली में बारिश (Delhi Rain) के बाद मौसम सुहाना (Delhi Weather) हो गया है। लेकिन कई जगहों पर जलभराव (Water Logging) होने पर लोगों को इससे दो चार होना पड़ रहा है। वहीं, बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट (Delhi Temperature) दर्ज की गई। जिससे लोगों को राहत मिल गई है। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि आज आम आमतौर पर बादल छाए रहने और दिन में हल्की बारिश या गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

शहर में 69.6 मिमी बारिश हुई

राष्ट्रीय राजधानी में काफी लंबे इंतजार के बाद 12 जुलाई को मानसून पहुंचा और शहर में बारिश होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। तभी से, शहर में लगभग हर दिन बारिश हो रही है। आईएमडी ने बताया कि मंगलवार को शहर में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हवा में आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सबुह साढे़ आठ बजे तक शहर में 69.6 मिमी बारिश हुई। सफदरजंग वेधशाला में 69.6 मिमी, पालम वेधशाला में 99.3 मिमी, लोधी रोड वेधशाला में 62 मिमी, आयानगर वेधशाला में 51.6 मिमी, रिज वेधशाला में 58 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जलभराव होने से यातायात प्रभावित

दिल्ली में बारिश होने से आईटीओ, रिंग रोड, मथुरा रोड सहित कई मार्गों पर जलभराव हो गया जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ। वहीं, पुल प्रहलादपुर में जलमग्न रेल अंडरपास में सेल्फी लेते वक्त एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अंडरपास में जलभराव के कारण दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में पुल प्रहलादपुर खंड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। दिल्ली की यातायात पुलिस की ओर से ट्वीट किया गया कि पुल प्रहलादपुर में रेलवे के पुल के नीचे पानी भरने की जानकारी मिली। महरौली-बदरपुर रोड से यातायात को मथुरा रोड की तरफ मोड़ा गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में विश्व स्तरीय जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाएगी।

और पढ़ें
Next Story