Mausam Ki Jankari: ठंड और घने कोहरे ने रोकी दिल्ली की रफ्तार, यातायात व्यवस्था बिगड़ने से लोगों को आई परेशानी
Mausam Ki Jankari: एक महिला ने बताया कि कोहरा बहुत ज़्यादा है। कोहरे की वजह से कई बार हमें एक कदम आगे की चीजें भी दिखाई नहीं देती हैं। वहीं घने कोहरे से यातायात व्यवस्था (Traffic System) पूरी तरह चौपट हो गई।

ठंड और घने कोहरे ने रोकी दिल्ली की रफ्तार
Mausam Ki Jankari दिल्ली में शनिवार को घने कोहरे (Dense Fog) का प्रकोप छाया रहा। कोहरा छाये रहने के कारण विज़िबिलिटी बेहद कम रही। वहीं सुबह का पारा कम रहने से लोगों को ठंड (Delhi Cold) का भी सामना करना पड़ा। दिल्ली के कई हिस्सों से घने कोहरे की तस्वीरें सामने आई। जिसमें लोगों की आवाजाही बकरार रही। एक महिला ने बताया कि कोहरा बहुत ज़्यादा है। कोहरे की वजह से कई बार हमें एक कदम आगे की चीजें भी दिखाई नहीं देती हैं। वहीं घने कोहरे से यातायात व्यवस्था (Traffic System) पूरी तरह चौपट हो गई।
#WATCH दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाए रहने से विज़िबिलिटी काफी कम हुई। (वीडियो कश्मीरी गेट से)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2021
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। pic.twitter.com/wFokDQr4zd
जानकारी के लिए बता दें कि ग्रेटर नोएडा (Great Noida) में कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम होने के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर कम से कम 6 वाहन आपस में टकरा गई। हादसे में लगभग 12 लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पुलिस मौजूद। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दो-तीनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने का आसार है।
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया है। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी काफी है। (तस्वीरें मुकरबा चौक से) pic.twitter.com/cibbstLtfc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2021
इससे पहले, दिल्ली में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह में कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता काफी घट गयी। सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास सफदरजंग में दृश्यता करीब 400 मीटर और पालम में 500 मीटर थी। उन्होंने कहा कि नमी का स्तर 100 प्रतिशत रहा और अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईएमडी के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा बेहद घना, 51 से 200 मीटर के बीच घना, 201 से 500 के मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को हल्का माना जाता है।