Chakka Jam: चक्का जाम पर जमीन से आसमान तक पुलिस की कड़ी निगरानी, पूरी दिल्ली छावनी में तब्दील
किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में चक्का जाम के आह्वान के मद्देनज़र लोनी बॉर्डर पर निगरानी रखने के लिए सुरक्षाबल ड्रोन (Drone) का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि किसानों ने दिल्ली-एनसीआर को इससे बाहर रखा है लेकिन फिर भी दिल्ली पुलिस अलर्ट है।

चक्का जाम पर जमीन से आसमान तक पुलिस की कड़ी निगरानी
किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम (Chakka Jam) का आह्वान किया है। इसको देखते हुए दिल्ली का लाल किला, आईटीओ समेत कई महत्वपूर्ण जगहों पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात (Heavy Police Deployment) किया गया है। किसान संगठन देशभर में आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करेंगे।
किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसके मद्देनज़र लोनी बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है। pic.twitter.com/sQPI53O34Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2021
उधर, किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में चक्का जाम के आह्वान के मद्देनज़र लोनी बॉर्डर पर निगरानी रखने के लिए सुरक्षाबल ड्रोन (Drone) का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि किसानों ने दिल्ली-एनसीआर को इससे बाहर रखा है लेकिन फिर भी दिल्ली पुलिस अलर्ट है।
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसको देखते हुए टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। #FarmLaws pic.twitter.com/09I78mgTls
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2021
26 जनवरी के दिन हुई हिंसा को लेकर पुलिस इस बार कोई भी ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। दिल्ली पुलिस ने सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के स्पेशल इंतजाम किए हैं। चक्का जाम को देखते हुये दिल्ली के और भी बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमारे पुास पुख्ता सबूत थे कि कल कुछ लोग चक्का जाम के दौरान हिंसा फैलाने की कोशिश करते। हमारे पास पक्की रिपोर्ट थी।
किसान संगठनों द्वारा देशभर में आज चक्का जाम के आह्वान को देखते हुए दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर सुरक्षाबल तैनात किया गया है। pic.twitter.com/UQKWiuiCzg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2021
हमने जनहित को देखते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को कल होने वाले चक्का जाम से अलग रखा है। वहीं, किसानों द्वारा चक्का जाम पर नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने कहा कि नोएडा क्षेत्र में किसी संगठन ने हमें आधिकारिक रूप से सूचना नहीं दी है। ग्रेटर नोएडा से सूचना मीडिया के माध्यम से हमें मिली है। उसकी तैयारी की गई है। हमारी कोशिश रहेगी कि आम जनता को कोई समस्या न हो।