डाॅक्टर ने गर्भवती महिला के साथ की छेड़छाड़
नई दिल्ली के मंगोलपुरी थाना इलाके में एक गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वारदात के दौरान पीड़िता एक डॉक्टर के पास अपना उपचार कराने गई थी। उसका आरोप डॉक्टर पर ही है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

नई दिल्ली के मंगोलपुरी थाना इलाके में एक गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वारदात के दौरान पीड़िता एक डॉक्टर के पास अपना उपचार कराने गई थी। उसका आरोप डॉक्टर पर ही है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक दो माह की गर्भवती महिला मंगोलपुरी की झुग्गियों में सपरिवार रहती है। घटना वाले दिन दोपहर करीब दो बजे वह इलाके में स्थित एक क्लिनिक में अपना उपचार कराने गई थी। पीड़िता ने डॉक्टर को अपनी परेशानी बताई।
इसके बाद डॉक्टर ने उसे बैड पर लेटने के लिए कहा और इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ की। बड़ाकर महिला वहां से भागकर अपने घर आ गई। घर आने बाद उसने सारी आपबीती अपनी भाभी को बताई। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।