Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Delhi: सोनिया विहार में पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, जनता ने आरोपी को...

पुलिस की टीम तत्काल सोनिया विहार पहुंची। इसके बाद 62 वर्षीय पुजारी सोनी राम को गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल ले जाया गया।

Delhi: सोनिया विहार में पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, जनता ने आरोपी को...
X

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में बुधवार को एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मामला दिल्ली के सोनिया विहार का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि पुजारी की पहचान सोनी राम (Soni Ram) के तौर पर हुई है। पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि सोनिया विहार (Sonia Vihar) पुलिस स्टेशन में पीसीआर कॉल पर घटना की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस की टीम तत्काल सोनिया विहार पहुंची। इसके बाद 62 वर्षीय पुजारी सोनी राम को गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल ले जाया गया। बाद में पुजारी को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि सोनू भट्ट नाम के एक व्यक्ति ने पुजारी को पीटा था। जिसके परिणामस्वरूप सोनू भट्ट को जनता ने खूब पीटा। गंभीर हालत में भट्ट को सिविल लाइंस के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले का आरोपी सोनू भट्ट अभी भी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोनू भट्ट मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था और मृतक को जानता था।

और पढ़ें
Next Story