'AAP' विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज, नरसिंहानंद के बारे में कहे थे अपशब्द
इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने बताया कि अमानतुल्लाह खान द्वारा एक वीडियो (Video) और उस पर लिखे गए सन्देश को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गयी है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही ही।

'AAP' विधायल अमानतुल्लाह के खिलाफ FIR दर्ज
आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) के खिलाफ मामला दर्ज (F.I.R) किया गया है। यह एफआईआर यति नरसिंहानंद सरस्वती (Yeti Narasimhanand Saraswati) का गला काटने की बात कहने पर दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने बताया कि अमानतुल्लाह खान द्वारा एक विडियों (Video) और उस पर लिखे गए सन्देश को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गयी है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
नरसिंहानंद सरस्वती पर मुंबई में केस दर्ज
वहीं इससे पहले महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती पर मुंबई में ईशनिंदा का केस दर्ज किया गया है। यह केस पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ नरसिंहानंद सरस्वती के एक विवादित बयान को लेकर दर्ज करवाया गया है। इस मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने भी दिल्ली पुलिस से आग्रह करते हुए कहा था कि नरसिंहानंद जैसे ग़ुस्ताख़ को सलाख़ों के पीछे भेजे। हम हर धर्म और उनके गुरुओं का सम्मान करते हैं और हम चाहते हैं कि कोई भी किसी धर्म की भावना को आहत न करे।
दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह के वीडियो का लिया संज्ञान
अमानतुल्लाह ने यह शिकायत जामिया नगर थाने में लिखित तौर पर दी थी। वहीं अब आप एमएलए के एक आपत्तिजनक बयान पर अब उन पर भी एफआईआर दर्ज की गयी है। इस मसले पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए, जिसमें एक व्यक्ति को प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम में पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करते हुए देखा जा सकता है। जिसको लेकर मामला दर्ज किया गया है।