शादीशुदा महिला के कई लोगों से थे संबंध, बॉयफ्रेंड ने पता लगते ही बनाया था ये खतरनाक प्लान
खुलासा जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि 32 वर्षीय महिला की हत्या किसने की। दिल्ली पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी को महज दो दिनों में सुलझा लिया। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार (Four Arrested) किया है।

शादीशुदा महिला के कई लोगों से थे संबंध, बॉयफ्रेंड ने पता लगते ही बनाया था ये खतरनाक प्लान
Delhi Murder दिल्ली के किशनगढ़ (Kishangarh) में महिला की हत्या का पुलिस (Delhi Police) ने खुलासा किया है। खुलासा जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि 32 वर्षीय महिला की हत्या किसने की। दिल्ली पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी को महज दो दिनों में सुलझा लिया। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार (Four Arrested) किया है। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया हैं।
दरअसल, मृतक महिला अपने पति के संग दिल्ली के किशनगढ़ में रहती थी। पति के दोस्त का घर पर आना जाना था। जिससे महिला और पति के दोस्त के बीच अवैध संबंध बन गये। लेकिन जैसे ही उसके बॉयफ्रेंड को इस बारे में पता चला कि महिला के कई और मर्दों के साथ अवैध संबंध हैं, बस यही बात उसे बर्दाश्त नहीं हुई। बॉयफ्रेंड ने इस बारे में पहले उसके पति को जानकारी दी लेकिन पारिवारिक हालत अच्छे न होने के कराण मृतक महिला के पति ने कोई कदम नहीं उठाया। इससे नाराज होकर बॉयफ्रेंड ने हत्या की साजिश रच डाली। जिसके बाद आरोपी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर महिला की गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि इस हत्या के पीछे महिला के बॉयफ्रेंड का हाथ था। महिला को पहले गला दबाकर मारने की कोशिश की गई फिर चाकू से उसका गला काटा गया। आरोपी ने हत्या की गुत्थी को उलझाने के लिए वारदात को लूटपाट की शक्ल देने की कोशिश की और उसने ही इस पूरी घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी। पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि इस मर्डर मिस्ट्री का मास्टरमाइंड महिला का बॉयफ्रेंड ही है।
डीसीपी इंगित प्रताप सिंह का इस मामले में कहना है कि हत्यारों ने इसे रॉबरी की शक्ल देने की कोशिश की और कमरे से 2 हजार रुपये और मृतक महिला का मोबाइल भी ले लिया। मास्टरमाइंड आरोपी ने अपने पर थप्पड़ पड़वाए, जिससे यह पूरी घटना लूटपाट की लगे। अपराधियों ने सबूत को मिटाने के लिए चाकू को कहीं दूर पार्क में फेंक दिया था। जिस गमछे से मृतका का गला दबाने के लिए मारने की कोशिश की गई, उसे जलाने की भी कोशिश की थी। पुलिस ने इन चारों आरोपियों को पकड़ने के बाद पूछताछ के दौरान जब सख्ती बरती तो इस मर्डर मिस्ट्री के सारे राज खुलते चले गए।