Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्ली के आप विधायक अमानतुल्लाह खान को हार्ट अटैक का झटका, जानिए कैसी है हालत

उनकाे अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अमानतुल्लाह खान ने कहा हिन्दू दंगा पीड़ितों की मदद न करने की बात गलत
X
अमानतुल्लाह खान

नई दिल्ली में ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को माइनर हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद परिवार वालों ने उनको अस्पताल में भर्ती करवाया। उनका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। परिवार के लोगों के अनुसार शुक्रवार रात को अमानतुल्लाह खान की तबीयत अचानक खराब हुई। जिसके बाद उनको अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शनिवार को विधायक की एंजियोप्लास्टी की गई। जिसके बाद उनकी हालत में पहले से सुधार है। बता दें कि अमानतुल्लाह खान दो बार विधायक बन चुके हैं। वे अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

और पढ़ें
Next Story