यमुना के जहरीले झाग में डुबकी लगाने पर मजबूर हुए छठ व्रतधारी, मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर साधा निशाना
छठ पूजा (Chhath Puj) के पहले दिन सोमवार को जहरीले झाग (Toxic Foam) की मोटी परत से ढकी दिल्ली की यमुना नदी (Yamuna River) में कई श्रद्धालुओं को डुबकी लगाते देखा गया. कालिंदी कुंज (Kalindi Kunj) के पास यमुना की सतह पर तैरते जहरीले झाग के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो गई हैं।

छठ पूजा (Chhath Puj) के पहले दिन सोमवार को जहरीले झाग (Toxic Foam) की मोटी परत से ढकी दिल्ली की यमुना नदी (Yamuna River) में कई श्रद्धालुओं को डुबकी लगाते देखा गया. कालिंदी कुंज (Kalindi Kunj) के पास यमुना की सतह पर तैरते जहरीले झाग के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो गई हैं। हालांकि यमुना में जहरीले झाग का बनना कोई नई बात नहीं है। हर साल छठ पूजा के दौरान, नदी में कमर तक गहरे जहरीले झाग में खड़े भक्तों की तस्वीरें सुर्खियों में रहती हैं।
यमुना में अमोनिया के स्तर में 3 पीपीएम (parts per million) की वृद्धि ने राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में जल उत्पादन को प्रभावित किया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Delhi Disaster Management Authority) ने इस साल यमुना के तट पर छठ पूजा पर रोक लगा दी है, जिससे भाजपा और आप के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है। हालाँकि, डीडीएमए ने दिल्ली में यमुना बैंकों को छोड़कर "निर्दिष्ट स्थलों" पर छठ समारोह की अनुमति दी है।
इस साल की शुरुआत में, दिल्ली सरकार ने नदी में अनुपचारित सीवेज के निर्वहन के कारण यमुना में झाग को कम करने के लिए एक नौ-सूत्रीय कार्य योजना तैयार की। वही यमुना में झाग के बीच नहाने की तस्वीरें सामने आने बाद से दिल्ली में सियासी पारा गरमा गया है।
Devotees performing Chhat Puja in Delhi are forced to take a dip in toxic Yamuna. Large number of people celebrate Chhat in Delhi and this shows his commitment towards providing facilities to those who observe the rituals. This is what Arvind Kejriwal has reduced Delhi to. Shame. pic.twitter.com/pLX669isGp
— Amit Malviya (@amitmalviya) November 8, 2021
इसी बेच भाजपा (BJP) ने दिल्ली सरकार (Delhi Government) पर जानकर निशाना साधा है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari,) ने कहा कि इसी वजह से यमुना के किनारे छठ पूजा मनाने पर रोक लगाई गई है। वही भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर केजरीवाल पर तंज कसा है।

Shashank Shukla
मैं शशांक शुक्ल इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। मेरी अभिरुचि खेल, साहित्य और यात्राओं में अधिक है। मैं एक फ्रीलांस फोटोग्राफर हूं और हरिभूमि डिजिटल में बतौर स्पोर्ट्स एडिटर कार्यरत हूं।