Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भाजपा ने CM केजरीवाल पर लगाया अवैध रोहिंग्या की मदद करने का आरोप, आदेश गुप्ता बोले- प्यासी दिल्ली की प्यास बुझाएगा हरियाणा

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की दिल्ली इकाई की दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक (BJP executive meeting) का रविवार को समापन हुआ। इस बैठक में कई नेताओं ने भाग लिया। इसके साथ ही नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) पर जमकर हमला बोला।

भाजपा ने CM केजरीवाल पर लगाया अवैध रोहिंग्या की मदद करने का आरोप, आदेश गुप्ता बोले- प्यासी दिल्ली की प्यास बुझाएगा हरियाणा
X

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की दिल्ली इकाई की दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक (BJP executive meeting) का रविवार को समापन हुआ। इस बैठक में कई नेताओं ने भाग लिया। इसके साथ ही नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) पर जमकर हमला बोला। वही भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के सामने जब भी कोई संकट आता है तो वह केंद्र को दोष देने लगते हैं और अपनी जिम्मेदारी से दूर भागने लगते हैं।

आदेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि केजरीवाल के पास अपना बचाव के लिए कुछ नहीं है इसलिए वह हरियाणा को दोष दे रहे हैं। उन्होंने कहा, लेकिन हमारे अनुरोध पर हरियाणा के मुख्यमंत्री वर्तमान संकट से निपटने के लिए मानवीय आधार पर हमें अतिरिक्त पानी देने पर सहमत हुए हैं। वही भाजपा की दिल्ली इकाई ने शहर में अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी प्रवासियों (Bangladeshi migrants) का कथित रूप से समर्थन करने के लिए आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) सरकार की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया।

पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के पीछे आप कार्यकर्ताओं और नेताओं का हाथ है। दिल्ली भाजपा ने प्रस्ताव में दावा किया कि आप ने अवैध रोहिंग्या (Rohingya) और बांग्लादेशी प्रवासियों का समर्थन किया है और उनकी रक्षा के लिए सभी हदें पार कर दी हैं।

उन्होंने कहा अवैध प्रवासियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, अवैध प्रवासी महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा कर रही हैं और उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिल रही है। प्रस्ताव में कहा गया है कि उन्हें मस्जिदों में इमाम भी बनाया जा रहा है और उन्हें 30,000 रुपये दिए जा रहे हैं। इसका कारण यह है कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) उन्हें अपना वोट बैंक मानती है।

और पढ़ें
Fauzia

Fauzia

मैं शशांक शुक्ल इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। मेरी अभिरुचि खेल, साहित्य और यात्राओं में अधिक है। मैं एक फ्रीलांस फोटोग्राफर हूं और हरिभूमि डिजिटल में बतौर स्पोर्ट्स एडिटर कार्यरत हूं।


Next Story