Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

तेंदुओं के दो शव मिले : ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना, कैसे हुई इनकी मौत... क्या कहता है डिपार्टमेंट...पढ़िए...

ग्रामीणों ने तेंदुए के दो शव मिलने की सूचना वन विभाग को दी। वन अमला मौके पर पहुंचा। जंगल में पहाड़ी और तालाब के पास से तेंदुओं के शवों को बरामद किया गया। पढ़िए पूरी खबर ....

तेंदुओं के दो शव मिले : ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना, कैसे हुई इनकी मौत... क्या कहता है डिपार्टमेंट...पढ़िए...
X

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में तेंदुए के दो शव मिले हैं। डीएफओ ने बताया कि दोनों तेंदुओं को शिकारियों ने नहीं मारा है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

डीएफओ मयंक अग्रवाल के अनुसार ग्रामीणों ने तेंदुए के दो शव मिलने की सूचना वन विभाग को दी। वन अमला मौके पर पहुंचा। जंगल में पहाड़ी और तालाब के पास से तेंदुओं के शवों को बरामद किया गया। उसके बाद पोस्टमार्टम कर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

महीनेभर पहले मौत का अंदाजा

उन्होंने आगे कहा कि, दोनों ही तेंदुओं के सभी अंग सकुशल मौजूद थे और उनके शव भी पूरी तरह डीकंपोज हो गए थे। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि, इन दोनो तेंदुओं को शिकारियों ने नहीं मारा बल्कि वे या तो स्वाभाविक मौत का शिकार बने या फिर आपसी लड़ाई में घायल होकर उनकी मौत हुई होगी। डीएफओ के मुताबिक शव देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि तकरीबन महीने भर पहले ही इनकी मौत हो गई होगी।

और पढ़ें
Next Story