डॉ. रमन-भूपेश के बीच Twitter War, लिखा – भर के दिखा देंगे
डॉ. रमन सिंह ने ट्वीटर पर मुख्यमंत्री को गंगाजल की कसम की याद दिलाई है, तो मुख्यमंत्री ने भी उन्हें जवाब दिया है। पढ़िए पूरी खबर-

X
Vinod DongreCreated On: 2 July 2020 5:59 PM GMT
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच इन दिनों ट्वीटर पर जंग छिड़ी हुई है। कभी-कभी दोनों के बीच संवाद का अंदाज शायराना हो जाता है, तो कभी सीधे सपाट शब्दों में वार भी होता है।
इसी कड़ी में आज फिर एक टिप्पणी डॉ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल और राहुल गांधी को टैग करते हुए की है।
उन्होंने लिखा है- क्या हुआ तेरा वादा? वो गंगाजल वाली कसम, वो नवा छत्तीसगढ़ का इरादा?
इसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी लिखने से भला कहां पीछे रहें? उन्होंने भी पूर्व मुख्यमंत्री को जवाब दिया है कि खाली पदों को भर के दिखा देंगे। नीचे देखिए दोनों नेताओं के बीच का ट्वीटर संवाद-
Next Story