Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

टाटामारी में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब : नाईट कैम्पिंग, बोर्न फायर, के साथ ही स्टार गेजिंग और ट्राइबल डांस का भी इंतजाम

सर्पीली घाटी के ऊपर बसा वन मण्डल केशकाल का टाटामारी केंद्र नए वर्ष पर इको टूरिज्म नए पहल के साथ पर्यटकों को लुभाने प्रयासरत है। पर्यटकों हेतु विशेष तैयारी की गई है .. पढ़िए पूरी खबर...

टाटामारी में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब :  नाईट कैम्पिंग, बोर्न फायर, के साथ ही स्टार गेजिंग और ट्राइबल डांस का भी इंतजाम
X

मनोज गोयल-केशकाल। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पर्वत श्रृंखला में केशकाल शहर से दो किलोमीटर दूर स्थित टाटामारी पर्यटन स्थल के रूप में तेजी से सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है। नए वर्ष में अनेक पर्यटक टाटामारी केंद्र केशकाल में आ रहे।


मिली जानकारी के अनुसार, 12 मोड़ो की सर्पीली घाटी के ऊपर बसा वन मण्डल केशकाल का टाटामारी केंद्र नए वर्ष पर इको टूरिज्म नए पहल के साथ पर्यटकों को लुभाने प्रयासरत है। पर्यटकों हेतु विशेष तैयारी की गई है। स्थानीय व्यंजनो के साथ-साथ रात्रि में नाईट कैम्पिंग, बोर्न फायर, के साथ ही स्टार गेजिंग और ट्राइबल डांस पर्यटको को लाभान्वित कर रहा है। वर्ष के अंतिम दिवस में हज़ारों की संख्या में टाटामारी केंद्र केशकाल पहुँच पिकनिक मनाते नज़र आये। वही टाटामारी में शिव शक्ति महिला समूह सहायता द्वारा पर्यटकों हेतु अनेकानेक प्रकार के व्यंजन तैयार किए है, जो कि आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।



और पढ़ें
Next Story