सुकमा : 2 हथियार सप्लायर नक्सली समेत 4 गिरफ्तार, 600 से भी अधिक असलहा बरामद
जिला मुख्यालय में ही इन्हें किसी ने सप्लाई किया था यह असला। पढ़िए पूरी खबर-

सुकमा। नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल सुकमा जिला मुख्यालय में दो हथियार सप्लायर नक्सली और उनकी निशानदेही पर 2 लोगों को कांकेर से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है दोनों आरोपी नक्सलियों के लिए करीब 600 से भी अधिक असलहा ले जा रहे थे।
गिरफ्तार हुए आरोपी में से एक बालोद के गुंडरदेही व व दूसरा धमतरी का रहने वाला। इनकी निशानदेही पर दो और लोगों की कांकेर से गिरफ्तारी की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूला कि सुकमा से असलहा कांकेर में नक्सलियों को सप्लाई देने के लिए ले जाने वाले थे। उन्होंने बताया कि वे पहले भी यह काम कर चुके हैं।
आरोपियों के मुताबिक जिला मुख्यालय में ही इन्हें किसी ने यह असलहा सप्लाई किया था। पुलिस उनकी भी जानकारी जुटा रही है। एसपी शलभ सिन्हा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं पूरे मामले में अभी जांच जारी है।